Breaking News

तहसीलदार प्रभा सिंह ने किया पौधरोपण, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Spread the love

यज्ञ महोत्सव समाज जागरूकता का अभियान : नवनीत शाक्य

तहसीलदार प्रभा सिंह ने किया पौधरोपण, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले यज्ञ महोत्सव 2026 से पूर्व नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली गई। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में निकली यात्रा का शुभारंभ साहिबगंज से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती देवी ने किया।

यात्रा में विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए लोगों को यज्ञ महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण देती रही। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था भी कराई।

यज्ञ यात्रा सबसे पहले तहसील परिसर पहुंची, जहां तहसीलदार श्रीमती प्रभा सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती देवी ने पौधरोपण किया। इसके बाद यात्रा थाना परिसर पहुंची, जहां भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्ष लगाया गया। यात्रा नगर पालिका मार्ग से होती हुई पुनः साहिबगंज पहुंचकर संपन्न हुई।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती देवी ने कहा कि यज्ञ महोत्सव पर्यावरण शुद्धि, समाज सुधार, बच्चों में संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति जागृत करने का अभियान है। उन्होंने सभी नगरवासियों से उत्सव में सहभागिता करने की अपील की।

विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने कहा कि आचार्य संजीव रूप द्वारा पिछले 24 वर्षों से किया जा रहा यह अनुष्ठान समाज को नई दिशा देने के साथ लोगों में ऊर्जा एवं धार्मिक चेतना का संचार कर रहा है।

इस दौरान अजीत सक्सेना, वकील संगठन, गोपाल गुप्ता, गणेश माहेश्वरी, दिनेश हनी सहित अनेक लोगों ने जलपान व्यवस्था में सहयोग किया।

आर्य समाज के प्रधान बद्री प्रसाद आर्य ने बताया कि 28 मई को 500 बच्चों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 29 मई से 51 कुंडीय यज्ञ आरंभ होगा, जो 31 मई तक चलेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!