Breaking News

मुंबई से काठगोदाम के बीच अब नियमित चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Spread the love

मुंबई से काठगोदाम के बीच अब नियमित चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

बदायूं समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ, 27 मई से शुरू होगा नियमित संचालन

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व में विशेष गाड़ी के रूप में संचालित 09075/09076 ट्रेन अब 21907/21908 नंबर से नियमित सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन 27 मई 2026 से प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से किया जाएगा। वहीं 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से चलेगी।

यह ट्रेन बदायूं, कासगंज, बरेली, इज्जतनगर, लालकुआं और हल्द्वानी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार मुंबई सेंट्रल से चलकर ट्रेन दूसरे दिन सुबह 8:55 बजे बदायूं पहुंचेगी, जबकि वापसी में काठगोदाम से चलकर रात 9:22 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो जीएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, सात शयनयान, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल रहेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नियमित संचालन शुरू होने से यात्रियों को यात्रा योजना बनाने में सुविधा मिलेगी और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए आवागमन और अधिक सुगम होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!