Breaking News

खेत से लौट रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Spread the love

अज्ञात हमलावरों पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

इस्लामनगर। जनपद बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और हलचल का माहौल है। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के लोगों के अनुसार युवक खेत से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवक को गोली लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!