Breaking News

तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात, कई लोग घायल

Spread the love

तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात, कई लोग घायल

कंपनी बाग में विवाद के बाद फरार हुए कार सवार युवकों पर आरोप

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार सवार युवकों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में कार चला रहे युवकों ने कई स्थानों पर लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कंपनी बाग क्षेत्र में कार सवार युवकों का एक मैकेनिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट की भी बात सामने आई है। इसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागते समय कार सवारों ने वाटर वर्क्स रोड, पंडित जी पेट्रोल पंप और एस.के. इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सुंदरम उर्फ लालू समेत कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और घायलों को उपचार के लिए भेजा।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपित कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …