Breaking News

खेत में घास काट रहे किसान की बाइक चोरी

Spread the love

खेत में घास काट रहे किसान की बाइक चोरी

कछला-मुजरिया रोड स्थित खेत के पास खड़ी थी बाइक

बिल्सी। क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। खेत में घास काट रहे एक किसान की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकैया निवासी किशोर पुत्र बाबूराम ने बताया कि वह कछला-मुजरिया रोड स्थित अपने खेत पर घास काट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बाइक खेत के पास खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद लौटकर देखा तो बाइक मौके से गायब थी।

काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना से किसान परेशान है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …