Breaking News

*योग और कठपुतली शो ने समर कैंप के तीसरे दिन को बनाया विशेष*

Spread the love

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश प्राप्त किया।

कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कठपुतली शो आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगी कठपुतलियों और रोचक प्रस्तुतियों ने बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरणादायक संदेश भी दिए।

प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने टेबल मैनर्स एक्टिविटी में भाग लेकर भोजन करने के सही तरीके एवं अच्छे व्यवहार की जानकारी प्राप्त की।

कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग, हॉर्स राइडिंग, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगोली, वोकल म्यूजिक, कैलीग्राफी, कंप्यूटर, फायर-फ्री कुकिंग, डांस, फ्लूट, वैदिक मैथ्स, पॉटरी एवं साइंस क्लब गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन श्री तेजस त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी उपस्थित थे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!