Breaking News

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Spread the love

सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी संचालन का लिया जायजा, प्रतिनिधियों ने जताया संतोष

बदायूं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। वेयरहाउस पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था तैनात है तथा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर भी किए। निरीक्षण के दौरान मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!