Breaking News

अधिकारियों की निगरानी के बाद भी अकबराबाद क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी(रामपुर)। अकबराबाद की सीमा के पार क्षेत्र में लगातार खनन को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह सारा कृत्य एक चर्चित लेखपाल के इशारे पर हो रहा है। इसी के इशारे पर स्वार क्षेत्र में आए नए लेखपाल भी इसका फायदा उठाने में पीछे नहीं हैं।सूत्रों का कहना है कि लेखपाल साहब की एंट्री भी एक स्टोन क्रेशर पर जमा हो रही है। वह स्टोन क्रेशर स्वामी अपने आप को शहरी विधायक का खास बताते हैं। जिनकी तस्वीर क्रेशर स्वामी ने अपने साथ फ्लेक्सी बोर्ड पर भी लगा रखी है। सोमवार को जैसे ही जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की टीम खनन क्षेत्र में निरीक्षण कर वापस लौटी, उसके बाद खनन माफियाओं ने लेखपाल के इशारे पर अपने कॉलर खड़े कर लिए। और खनन को अंजाम देना शुरू कर दिया। हालांकि क्षेत्र के कई लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की लेकिन खनन में लिप्त चर्चित लेखपाल जेसीबी को बसंती की तरह नदी में खूब नचा रहे हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!