Breaking News

खानपुर और नानकार गाँव के जंगल में गोकशी का मामला सामने आने से हड़कंप बजरंग दल कार्यकर्ता मौके परपहुंचे

Spread the love

राहुल मौर्य

स्वार(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी गुपचुप तरीके से गोकशी का धंधा जमकर चल रहा है।बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में कथित गोकशी का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता अर्जुन गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर तीन के अंतर्गत आने वाले नानकार और खानपुर के जंगल क्षेत्र का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।


घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद गौ तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …