Breaking News

ग्राम प्रधानों का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ने पर प्रधान संघ ने जताया सरकार का आभार

Spread the love

राहुल मौर्य

रामपुर। जनपद रामपुर में अखिल भारतीय प्रधान संघ के सदस्यों द्वारा प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया गया। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाए जाने के फैसले के बाद स्वार विधानसभा क्षेत्र के एक ब्लॉक में प्रधान संघ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रधान एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में चमरौआ विधानसभा के पूर्व विधायक अली युसूफ अली ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जितना विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है, उतना किसी अन्य सरकार में नहीं हुआ।
पूर्व विधायक अली युसूफ अली ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखते हुए मुस्लिम समाज से एकजुट रहने की अपील की और उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रधानों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे पंचायत प्रतिनिधियों के हित में बताया हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सपा की मासिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक गांव पैगा …