Breaking News

बेसिक शिक्षा परिषद को मिला नया सचिव, सुरेंद्र कुमार तिवारी को अतिरिक्त प्रभार

Spread the love

शासन ने जारी किया आदेश, 27 मई से संभालेंगे जिम्मेदारी

संवाददाता : गोविंद देवल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा बुधवार को जारी आदेश के तहत बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी को सौंपा गया है। शासन स्तर से जारी इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी वर्तमान में अपर शिक्षा निदेशक (बयोजना) शिविर कार्यालय, 18 पार्क रोड, लखनऊ में तैनात हैं। अब उन्हें सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त पद का कार्यभार संभालने पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

यह आदेश संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। शासनादेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …