Breaking News

बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ़ है: सुरेश राणा

Spread the love

सशक्त और सर्व समावेशी संगठन का निर्माण करेंगे: राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम गीत और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता अभियान व संगठनात्मक चुनाव पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने विचार रखे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की।
जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जो संघात्मक चुनाव को पारदर्शा से संपन्न कराती है। भाजपा में कार्यकर्ता विस्तार ही सर्वोपरि है। और राजनीतिक दल तो केवल परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं। पार्टी 15 नवंबर से 23 नवंबर के मध्य बूथ समिति को पारदर्शी, लोकतांत्रिक स्थितियों के अनुरूप तय अवधि में गठन करेगी। बूथ कमेटी 12 सदस्यीय बनेगी, जिसमें अध्यक्ष, सचिव, बीएलए, मन की बात प्रमुख, व्हाट्सएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, 3-पुरुष सदस्य, 3-महिला सदस्य बनेगी। बूथ कमेटी को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही बनाना है। बूथ कमेटी के साथ-साथ सशक्त और मजबूत “पन्ना प्रमुख” का गठन समय विधि के मध्य करना है। बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख हमारी पार्टी की रीढ़ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा संगठन महापर्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान में बदायूँ को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। अब पार्टी का संगठनात्मक चुनाव शुरू हुआ है इसमें भी जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वे सभी परिश्रम करके सशक्त और सर्व समावेशी संगठन का निर्माण करेंगे। जिला कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला सदस्यता प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, जिला सह चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य, संदीप चौहान उपस्थित रहे।
30 मंडल चुनाव अधिकारी घोषित
बिसौली नगर से शारदेन्दु पाठक, बिसौली ग्रामीण अनुज माहेश्वरी, करनपुर मोनिका सक्सेना, बगरैन पुरुषोत्तम टाटा, आसफपुर अवढर शर्मा, सहसवान ग्रामीण शैलेंद्र मोहन शर्मा, सहसवान नगर राहुल शखधार,  दहगवां हितेंद्र शखधार, उघैती दुर्गेश वार्ष्णेय, इस्लामनगर शैलेंद्र शर्मा, बिल्सी नगर अनुराग दिक्षित, बिल्सी ग्रामीण पंकज सिंह चौहान, उझानी नगर मुनीष अग्रवाल, उझानी ग्रामीण दमयंती वर्मा, मुजरिया सुभाष चंद्र गुप्ता, बदायूं नगर नेपाल कश्यप, बदायूं सिविल लाइंस डॉ० शैलेश पाठक, वजीरगंज जोगेंद्र सिंह पटेल, बिनावर मुनीष राघव, सालारपुर धीरज पटेल, कादरचौक डॉ अरुण प्रकाश, गढ़िया हरदोईपट्टी शारदाकांत शर्मा, बसोमा मुनीष पंडित, जगत केशव चौहान, म्यायूँ तेजपाल सागर, दातागंज नगर सुखदेव राठौर, दातागंज ग्रामीण अंकित मौर्य, समरेर मनोज मसीह, गौतरा एमपी सिंह राजपूत और उसावाँ से दीपमाला गोयल को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!