Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत आज इज्जतनगर मंडल में जल एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत कासगंज, लालकुआं, रामनगर एवं टनकपुर कोचिंग डिपो स्थित जल पुनर्चक्रण संयंत्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा सीबीगंज ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट में उपचारित जल के अधिकतम पुनः उपयोग पर विशेष बल दिया गया। साथ ही कर्मचारियों, यात्रियों एवं अन्य हितधारकों को जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं कॉलोनियों में पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, पुनर्चक्रण, ई-कचरा प्रबंधन तथा सतत जीवनशैली का संदेश प्रसारित किया गया। मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने अजय कुमार को राजस्थान का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया

Spread the loveराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी की नियुक्ति, तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी …

error: Content is protected !!