Breaking News

बदायूं के 15 ब्लॉकों में लगेगा रोजगार मेला, सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती

Spread the love

4 जून से शुरू होगा 30 दिवसीय भर्ती अभियान; हाईस्कूल से स्नातकोत्तर और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर लेकर दो दिवसीय रोजगार मेलों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर एसआईएस इंडिया लिमिटेड, देहरादून द्वारा 4 जून से जिले के सभी 15 विकास खंडों में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह भर्ती अभियान करीब 30 दिनों तक चलेगा। इसकी शुरुआत 4 और 5 जून को विकास खंड सालारपुर परिसर से होगी। इसके बाद क्रमशः उझानी, कादरचौक, म्याऊं, उसावां, जगत, वजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, सहसवान, दहगवां, इस्लामनगर, अंबियापुर, दातागंज और समरेर ब्लॉकों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं जीटीआई उत्तीर्ण सभी ट्रेडों के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित ब्लॉक परिसर में पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!