*
*वजीरगंज (बदायूं)।* ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज पर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही बीआरसी परिसर में उनका पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर बीईओ राजेश कुमार ने सभी शिक्षकों और स्टाफ का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शिक्षक-शिक्षिकाएं पूरी लगन से जुटे हैं, जो सराहनीय है। सभी को टीम भावना के साथ काम करने की अपील भी की।
इस अवसर पर समस्त एआरपी वजीरगंज, विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारीगण एवं समस्त बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहा।
Budaun Amarprabhat