Breaking News

सांसद आदित्य यादव ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Spread the love

सांसद आदित्य यादव ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई, सपा कार्यकर्ताओं से भी किया संवाद

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री आदित्य यादव ने मंगलवार को अपने डीएम रोड स्थित सिविल लाइंस आवास पर जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस प्रशासन, पेंशन, आवास, शिक्षा समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को सांसद के समक्ष रखा। सांसद आदित्य यादव ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान सांसद ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। साथ ही समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न गांवों और नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

Spread the loveबिसौली। कोतवाली पुलिस ने नगर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का …

error: Content is protected !!