Breaking News

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

भगवान श्री राम के परम प्रिय भक्त कलयुग के जागृत देव हैं श्री हनुमान जी- पंडित सुधीर मिश्रा

नवीन वस्त्र आभूषण से किया गया भव्य -दिव्य श्रृंगार

भक्तों ने लगाए जय श्री राम जय हनुमान के जय कारे. वातावरण हुआ भक्ति मय.

बदायूं, सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पाँचवाँ बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भक्तों ने लगाए जय श्री राम,जय हनुमान के जय कारे, मंदिर का वातावरण हुआ भक्ति मय.
प्रातः 7:30 बजे मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल से लेपन कर चांदी के वर्क से आकर्षक रूप से सजाकर चोला चढ़ाया.ततपश्चात नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर श्री हनुमान जी का भव्य- दिव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद आरती उतारकर लड्डुओं एवं गुड़ -चना का भोग लगाया गया.

शाम को 7:30 बजे श्री हनुमान जी की भव्य रूप से आरती उतारी गई.हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.

मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया- ज्येष्ठ मास के मंगलवार को श्री हनुमान जी का भगवान श्री राम से मिलन हुआ. ज्येष्ठ मास में श्री हनुमान जी का पूजन करने से श्री हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के रोग, शोक और अन्य जीवन में आने वाले संकटों को दूर करते हैं.

नीरज रस्तोगी, शालिनी वैश्य एवं अंकित वैश्य ने श्री हनुमान जी का नवीन वस्त्र आभूषण की सेवा कर गुड़ चना एवं लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बाँटा.

इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा, नरेश प्रजापति, राजीव सैनी एवं तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हादसे में जान गंवाने वाले दो भाइयों के घर पहुंचे विधायक हरीश शाक्य, परिजनों को बंधाया ढांढस

Spread the loveबिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने मंगलवार को हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे …