पर्यावरण दिवस
(आचार्य तृप्ति के जन्मदिन पर लगाया वृक्ष )
बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर वैदिक विदेशी आचार्य तृप्ति आर्य का जन्मदिन भी मनाया गया आचार्य तृप्ति आर्य ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया पद्मांचल बिल्सी में । अंतर्राष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने भी वृक्ष लगाए तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि ‘पर्यावरण का अर्थ होता है हमारा जलवायु और जीवन के लिए उपयोगी प्राकृतिक सभी तत्व प्रदूषण मुक्त रहे । आज हमने अपने भौतिक व्यवहार से मशीनों का अत्यधिक उपयोग करने के चलते पर्यावरण को बिगाड़ दिया है । जल बिगड़ गया है वायु दूषित हो गई है औषधियाँ वनस्पतियां दूषित हो गई हैं नदियां दूषित हो गई हैं, हमें चाहिए कि हम उनकी पवित्रता के लिए कदम उठाएँ । जहां तक संभव हो प्रदूषण से बचें और वृक्षारोपण करें तथा यज्ञ करें ! घर में दीप जलाएँ ।
Budaun Amarprabhat