Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

बिल्सी नगर मंडल में जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के बिल्सी नगर मंडल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखरेख का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, सूर्या प्रकाश देवल, मनीष असवा तथा अमित मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!