Breaking News

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love

25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी बदायूं द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ अनुपमा सिंह, नीरू शर्मा, ज्योति सक्सेना एवं प्रभा गंगवार द्वारा किया गया। शिविर में लगभग 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके बाद जिला अस्पताल परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदेश शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

जिला संयोजक नितिन सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को संगठन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाता है। रक्तदान एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति संगठन की जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री निष्कर्ष प्रताप सिंह, सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरद सक्सेना, भाजपा जिला महामंत्री जोगेंद्र राठौर, कौशल मिश्रा, अशोक गुप्ता, पवन राठौर, अरविंद शर्मा, ज्ञानेन्द्र चौहान, दिशांत गुप्ता, मुदित गुप्ता, हिमांशु पटेल, हरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अरेंद्र यादव, मोहित मिश्रा, विशेष कांत, ब्रह्मदेव मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं तथा वृक्षारोपण अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नाबालिक से कार्य न कराए प्रतिष्ठान व व्यापारी, 10 दिन बाद चलेगा चेकिंग अभियान, पकड़े जाने पर होगी विधिक करवाई

Spread the loveबदायूं 26 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला श्रम …

error: Content is protected !!