Breaking News

हटाए गए विद्युत संविदा कर्मियों को वापस लेने की मांग

Spread the love

कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन, 24 जून के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विद्युत संविदा कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मालवीय आवास गृह पर एकत्रित हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार को सौंपा गया।

इस दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों को कार्य से हटाए जाने के कारण कार्य का दबाव बढ़ा है, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने मांग की कि हटाए गए कर्मचारियों को पुनः कार्य पर लिया जाए, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने दावा किया कि हाल के दिनों में विद्युत कर्मचारियों से जुड़ी कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कर्मचारियों की मृत्यु एवं घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने इस संबंध में कर्मचारियों की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कर्मचारियों से 24 जून 2026 को लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान मुसब्बिर अली सिद्दीकी, श्रीकृष्ण, जगतपाल, रविंद्र कुमार, मुकुल मौर्य, धर्मवीर, रंजीत, सत्यपाल शर्मा, अनिल कुमार, मुनेंद्र यादव, विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नोट: समाचार में दुर्घटनाओं एवं अन्य आंकड़ों संबंधी दावे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन के दौरान प्रस्तुत किए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में बच्चों की मस्ती संग सीख का संगम: समर कैंप का शुभारंभ

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों को अनुशासन, सामाजिक कौशल और सर्वांगीण विकास की दी …

error: Content is protected !!