Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the love

विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र उझानी, ग्राम पंचायत शहजाद नगर तथा मंडी समिति बिल्सी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और घटते भू-जल स्तर की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखता है, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।

उन्होंने लोगों से अपने घरों, खेतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ भू-जल स्तर बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक ने नागरिकों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, अमित मिश्रा, सत्यवीर सिंह, लीलाबती, बादाम सिंह, सोनी सिंह, राहुल देव, राजेश्वर पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!