Breaking News

नगर पालिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

Spread the love

बिसौली। शुक्रवार को नगर पालिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया और उनकी सुरक्षा का प्रण लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने अधिशासी अधिकारी रवि यादव और कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर पालिका पार्क में पौधे लगाए। श्री अहमद ने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन आज पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढियां के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री अहमद ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान ईओ रवि यादव, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, यशोदा नंदन, रोहित लोहान, व्योमेश, राजेश, नरेश, अवनेश, कृपाल, रमेश, बंटू आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …