Breaking News

आबिद रज़ा ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Spread the love

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ईसाई समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।

बदायूं शहर के इंदिराचौक के चर्च पर Vacation Vival Study कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मुख्य पादरी सचिन रविन्सन समेत शहर के सभी चर्च के पादरी ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का स्वागत किया।

बदायूं शहर में ईसाई समाज के इन्द्राचौक पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में Farster (पादरी) सचिन रविन्सन के नेतृत्व में “वेकेशन वाइवल स्टडी” V V S कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे। जिसमें बदायूं शहर के पनवड़िया चर्च, लोटनपुर चर्च व इन्द्राचौक के पादरी ने सहभागिता की तथा बुके व हार देकर आबिद रज़ा का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आबिद रज़ा ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में ईसाई समाज के छोटे बड़े बच्चों ने गेम्स, सिंगिंग कम्पटीशन, डांसिंग कम्पटीशन में हिस्सा लिया तथा ईसाई समाज के बच्चों को धर्मग्रन्थ वाइवल की तालीम दी गयी।

इंद्राचौक के मुख्य पादरी सचिन रविन्सन ने आबिद रज़ा के लिए प्रभु ईसा मसीह से आबिद रज़ा के लिए दीर्घायु की दुआ की तथा राजनैतिक भविष्य के लिए उज्जवल होने के लिए भी प्रार्थना की तथा बुके देकर आबिद रज़ा का सम्मान किया।

यहां यह भी बता दें कि आबिद रज़ा ही केवल ऐसा नेता है जिन्होंने ईसाई समाज के दोनों कैंपस में लगभग 70 लाख की सड़के बनवाई है इसलिए ईसाई समाज का आबिद रज़ा को विशेष स्नेह प्राप्त होता है।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सुधार होता तथा समाज तरक्की करता है। कार्यकम में भाग लेने वाले बच्चों के भविष्य उज्जवल की कामना करता हूं तथा आबिद रज़ा ने कहा कि ईसाई समाज ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है। मैं हमेशा ईसाई समाज के साथ खड़ा हूं, भविष्य में भी मैं ईसाई समाज के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा तथा चर्च की टूटी सड़क की मांग पर आबिद रज़ा ने कहा कि हम चेयरमैन फात्मा रज़ा से कहकर जल्दी ही सड़क बनवाएंगे तथा चर्च में नया R.O भी लगवाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक मुख्य पादरी सचिन रविन्सन तथा मुख्य तौर पर पादरी लोटनपुर चर्च अशोक मसीह, रोबिन सिंह पादरी पनवाड़ी चर्च तथा एशोसिस्ट पादरी इन्द्राचौक, पादरी अजीत नंदा, सेठी भईया, नीरज मसीह, हर्षकांत, शोभित सिंह, सुशांत सिंह, डॉ0 दिनेश, विजय मसीह, सिलोचना जोन आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!