– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत
बदायूं : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शीतलाखेत अल्मोड़ा उत्तराखंड में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेनिंग कैंप और एडवेंचर कैंप के तीसरे दिन जिले के स्काउट गाइड ने 6500 फिट ऊंची चोटी पर घनें जंगलों और पहाड़ों, कंदराओं और गुफाओं के बीच होते हुए प्राचीन पाषाण देवी मंदिर, देववनी और गदेरा की ट्रेकिंग की।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति केवल पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों का नाम नहीं है। यह वह शक्ति है जो हमें जीवन जीने का आधार देती है। वह माँ की तरह निस्वार्थ, बिना कुछ मांगे जल, वायु, औषधियां और अन्न देती है। जिनसे हमें जीवन मिलता है। प्रकृति में उपजता है, प्रकृति की गोद में स्वर्ग है।
कैंप के लीडर आफ द कोर्स एएसओसी जय प्रकाश दक्ष ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। चुनौतियों को स्वीकार करने वाले ही महान लक्ष्य पाते हैं।
शीतलाखेत केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में स्काउट, गाइड ने प्राचीन पाषाण देवी मंदिर और गदेरा की ट्रेकिंग की। विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी दी गई।
एडवेंचर प्रोग्राम लीडर आफ द कोर्स अमित सैनी, एडवेंचर इंस्टेक्टर मोहित कुमार, आनंद मालियान ने स्काउट गाइड को वुग बैलेंसिंग, जिग जैक बैलेंसिंग, टायर जंपिंग, नेट करोमिग, लेडेर, बीम बैलेंसिंग, स्काई साइकिलिंग आदि की ट्रेनिंग दी।
इस मौके पर रोहित गुप्ता, जीवन गोला, फरदीन अहमद, अरहम खान, अरशद खान, निशात, डीओसी विष्णु विश्वकर्मा, दिनेश यादव, रामेश्वरी वर्मा, लाल बहादुर पटेल आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat