मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद केे मेरे अनुभवों ने मेरी विकास यात्रा की नींव रखी। मैं टीएमयू के छात्रों को स्किल्स को विकसित करने और लगातार विकसित हो रहे उद्योग में अनुकूलनशील बने रहने की सलाह देता हूं, क्योंकि वित्तीय क्षेत्र में सफलता के लिए परीक्षण और नेतृत्व कौशल आवश्यक हैं। यह वर्चुअली मानना है, टीएमयू के एल्युमिनाई एवम् रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया, सिडनी में सीनियर एंटरप्राइज प्रैक्टिस टीम लीडर श्री शुभम छाबड़ा का। श्री छाबड़ा टीएमयू से 2011 के बीसीए पासआउट हैं। एंटरप्राइज़ सॉफ़्टवेयर डिलीवरी एक्सपर्ट शुभम का छात्रों और शिक्षकों के साथ इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ।
छाबड़ा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस- सीसीएसआईटी की ओर से वर्चुअली एल्युमिनाई सेशन में अपने अनुभवों को साझा कर रहे थे। इस सत्र में श्री छाबड़ा ने टीएमयू से लेकर रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया तक की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में नेतृत्व कौशल पर बतौर विशेषज्ञ अंतर्दृष्टि डाली। साथ ही करियर की चुनौतियों और अवसरों को नेविगेट करने की सलाह भी दी। वर्चुअली मोड में हुए एल्युमिनाई सेशन में सीसीएसआईटी के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, एल्युमिनाई रिलेशन सेल के ज्वाइंट रजिस्ट्रार प्रो. निखिल रस्तोगी, सीसीएसआईटी के एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रियांक सिंघल, डॉ. रूपल गुप्ता आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
Check Also
भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन*
Spread the love*कादरचौक: भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने …
Budaun Amarprabhat