Breaking News

भ्रष्टाचारियों से लड़ने के लिए संगठित हो व्यापारी – संदीप बंसल

Spread the love

कई व्यापारी नेताओं ने ग्रहण की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

लखनऊ। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से लड़ने के लिए संगठन शक्ति अत्यंत आवश्यक है इसलिए व्यापारी उद्यमी समाज को एकजुट एवं संगठित होकर इस प्रकार के भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ खड़े होना पड़ेगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापर मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कहा कि मामला चाहे नगर निगम,विकास प्राधिकरण वस्तु एवं सेवाकर बिजली,खाद्य विभाग या किसी भी सरकारी महकमें का हो अधिकारी/कर्मचारी अपने पद का भय दिखाकर व्यापारी का दोहन करने का प्रयास करते हैं। यदि संपूर्ण व्यापारी संगठित होते हुए संगठन शक्ति के साथ अपनी सही बात को अधिकारी कर्मचारी के समक्ष रखता है तो उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता यह गारंटी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लेता है।
संगठन के मुख्यालय B-29 विधायक निवास, दारुलशफा में कही प्रमुख व्यापारी नेताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की उन सभी को अंगवस्त्र पहनाकर संदीप बंसल ने संगठन में शामिल किया। जिसमें प्रमुख रूप से राजाजीपुरम क्षेत्र से शैलेश बाजपेई शीलू आरके अग्रवाल ट्रांस गोमती क्षेत्र से उमेश चादना प्रमुख रहें। इन व्यापारी नेताओं ने संगठन की कार्यशैली एवं ईमानदारी से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने का फैसला किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया की शैलेश वाजपेई शीलू को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर में उपाध्यक्ष, आरके अग्रवाल को संयुक्त मंत्री एवं उमेश चादना को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी जा रही है।
प्रेसवार्ता में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियो मे लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल,प्रदेश संगठन मंत्री जावेद युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम अखिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह,वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री दीपेश गुप्ता,शिवानी निगम, भगवान लाल,भावेश चतुर्वेदी नीरज मिश्रा, हरिदास प्रजापति, शिवानी निगम राजेंद्र कुमार गौतम, जय सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी,अजय सिंह रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!