संवाददाता आई एम खान
बिसौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमेश प्रताप का शनिवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
नगर स्थित श्यामपुर सदन पर सपा के वरिष्ठ नेता गजराज सिंह यादव एवं एडवोकेट राहुल यादव ‘भीष्म’ के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सोमेश प्रताप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
एड. राहुल यादव ‘भीष्म’ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद के युवा चेहरे सोमेश प्रताप को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाकर युवाओं में नया उत्साह पैदा किया है। वहीं वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि सोमेश प्रताप के जिलाध्यक्ष बनने से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम में गजराज सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां, जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, वीर सिंह यादव, सौरव यादव विलारी, दक्ष यादव, विनोद यादव, शिवम यादव, राजेन्द्र जाटव, हेमेन्द प्रताप सिंह, पंकज यादव, कपिल, सचिन सक्सैना, हेमेन्द्र यादव, वीरेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat