Breaking News

चिकित्सक दिवस पर डॉ. गुंजन वार्ष्णेय सम्मानित, जायंट्स ग्रुप ने किया अभिनंदन

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से डॉ. गुंजन वार्ष्णेय को उनकी उत्कृष्ट और निस्वार्थ चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। ग्रुप के पदाधिकारी उनके क्लिनिक पहुंचे और सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गुंजन वार्ष्णेय लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को समर्पित भाव से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। मरीजों के प्रति उनकी सेवा भावना और कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणादायी है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. गुंजन वार्ष्णेय ने जायंट्स ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें समाज की सेवा और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपीटीईटी परीक्षा में बायोमेट्रिक जांच के दौरान महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई, सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की प्रथम पाली में शुक्रवार को …

error: Content is protected !!