Breaking News

ब्लॉक प्रमुख कादरचौक की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
ब्लॉक प्रमुख कादरचौक की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत जिसमें थाना कादरचौक की बाल कल्याण अधिकारी पुलिस द्वारा साइवर सुरक्षा की जानकारी देते हुये साइवर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकरी प्रदान की गयी। छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन द्वारा महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कारए दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें डी0एम0सी द्वारा महिला एवं बालिका तथा बच्चों हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0 112 1090 181 102 108 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा बालिका एवं महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा बताया गया कि मन्दिर मस्जिद रेलवे स्टेशन बस स्टेशन ढावा दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम भिक्षवृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। यह भी बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी लाभ कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये अवगत कराया गया कि ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक प्रधान की अध्यक्षता बैठक कराये तथा विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं कन्या सुमगला योजना बाल सेवा योजना स्पॉन्शरशिप तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी प्रदान की जाये जिससे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दियाला जा सकें। बाल विकास परियोजना अधिकराी के द्वारा विभाग द्वार चलायी जा रही योजनाओ के बारे में विस्तर से बताया गया।
डी0एम0सी0 एच0ई0डब्लू छवि वैश्य जे0एस0 एच0ई0डब्लू प्रीती चौहान सहायक पंचायत अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,के स्टाफ के साथ विकास खण्ड कादरचौक की समस्त आगनवाडी व सचिवों की उपस्थिति रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महिला महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

Spread the love संवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत …

error: Content is protected !!