Breaking News

12 जुलाई को बदायूं में हरियाली का महाअभियान, 10 जुलाई तक पौध उठान पूरा करने के निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। जनपद में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को 10 जुलाई तक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौध उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 12 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूरे जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। सभी विभाग निर्धारित समय में अपने-अपने लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण पूर्ण करें। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी करने के निर्देश दिए। इस वर्ष सभी कार्यक्रम “एक पेड़, माँ के नाम” थीम पर आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में पौधारोपण के बाद हरितिमा ऐप के माध्यम से जियो टैगिंग कर मेरी लाइफ (Meri Life) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि लगाए गए पौधों का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने जनसहभागिता के साथ इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा करते हुए बायोमेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद जिला गंगा समिति की बैठक में जनपद की सोत नदी को पुनरुद्धार के लिए चयनित किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता एवं नोडल अधिकारी को संबंधित विभागों के समन्वय से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सहसवान, उप प्रभागीय वनाधिकारी बदायूं सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाजी वाजिद अली खां के इंतकाल पर शोक संवेदना व्यक्त की

Spread the loveसहसवान। उत्तर प्रदेश राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली …