Breaking News

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा, एक सप्ताह में लंबित ऋण पत्रावलियों के निस्तारण के निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा, विद्युत विभाग के अधिकारी, एलडीएम, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और जनपद के पंजीकृत वेंडरों ने भाग लिया।

बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न बैंकों में कुल 932 ऋण पत्रावलियां लंबित हैं। इनमें पीएनबी में 339, एसबीआई में 236, बैंक ऑफ बड़ौदा में 220, प्रथमा बैंक में 49, केनरा बैंक में 20, यूनियन बैंक में 19, इंडियन बैंक में 13, बैंक ऑफ इंडिया में 11, सेंट्रल बैंक में 10, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 7, एचडीएफसी में 3, यूको बैंक में 2, पंजाब एंड सिंध बैंक में 2, सोलफिन में 1 तथा आईडीबीआई में 1 पत्रावली लंबित है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक के दौरान पंजीकृत वेंडरों ने विद्युत विभाग से जुड़ी कुछ समस्याएं भी मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखीं। इस पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का तीन दिन के भीतर समाधान कराया जाए।

बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के अध्यक्ष बने विक्रम राव, रूपेंद्र उपाध्याय को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love संवाददाता गोविन्द देवल लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) की …

error: Content is protected !!