Breaking News

थाने के गेट पर रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। थाना जरीफनगर के मुख्य गेट के सामने रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम एवं थाना जरीफनगर निवासी सतेन्द्र पुत्र सुधीर कुमार थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने रील बना रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक को नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई उपनिरीक्षक सहेन्द्र पाल मलिक, कांस्टेबल हरीश कुमार एवं कांस्टेबल रोबिन शर्मा की टीम ने की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …