Breaking News

चेकिंग के दौरान युवक तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को ग्राम गंगपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान विशाल पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम सहोरा, थाना मूसाझाग को एक 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा 315 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मूसाझाग में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25(1-बी)(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र वीरवाल तथा रिक्रूट कांस्टेबल आदित्य चौधरी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टुडेंट्स ने क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब में सीखी फॉरेंसिक की बारीकियां

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ …