Breaking News

मौसम खराब होने से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बदायूं दौरा निरस्त

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 10 जुलाई को प्रस्तावित बदायूं दौरा निरस्त कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गुरुवार देर शाम जारी पत्र के अनुसार खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अपने स्तर से भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बिल्सी में 225.40 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित बस अड्डे तथा समरेर में 1.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने वाले थे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका दौरा अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया।

अब उपमुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की नई तिथि बाद में तय किए जाने की संभावना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान

Spread the loveउझानी। क्रांतिधरा मेरठ में आयोजित सम्मान समारोह में एपीएम पीजी कॉलेज, उझानी के …