Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल बदायूं आएंगे, बिल्सी बस अड्डा और समरेर ऑडिटोरियम का करेंगे उद्घाटन

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 10 जुलाई को बदायूं जनपद के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह बिल्सी में नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डे तथा विकासखंड समरेर में बने नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि बिल्सी में करीब 225.40 लाख रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कराया गया है। लगभग 2100 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस बस अड्डे का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने निर्धारित समय में पूरा किया है।

बस अड्डे में अधिकारी कक्ष, स्टाफ कक्ष, पुरुष और महिला शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय तथा तीन दुकानों की व्यवस्था की गई है। परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री समरेर विकासखंड में 1.29 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन करेंगे। करीब 325 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस ऑडिटोरियम में एक बड़ा हॉल, ग्रीन रूम, शौचालय और लगभग 125 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसका निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) द्वारा समय पर पूरा किया गया है।

जिला प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …