Breaking News

लगातार बारिश के बीच मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत

Spread the love

संवाददाता रिंकू भारद्वाज

उघैती (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से 37 वर्षीय गुड्डो देवी की मौत हो गई।

बताया जाता है कि हादसे के समय गुड्डो देवी कमरे में थीं, जबकि उनके पति महीपाल और चारों बच्चे बरामदे में सो रहे थे। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिसौली। तहसील सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा …

error: Content is protected !!