Breaking News

भूजल संरक्षण और आधुनिक खेती पर किसानों को किया जागरूक, हितधारक बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

सहसवान। सुविधा संस्था द्वारा हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन के सहयोग से संचालित जल संवर्धन परियोजना “प्रवाह” के तहत सहसवान ब्लॉक के मीर गार्डन में किसानों की हितधारक बैठक आयोजित की गई। बैठक में घटते भूजल स्तर, जल संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से किसानों को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का संचालन भोला सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जल की कमी कृषि उत्पादन और किसानों की आय को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ और सूखे जैसी परिस्थितियां बढ़ रही हैं, ऐसे में जल संरक्षण और भूजल पर बढ़ती निर्भरता चिंता का विषय है।

डॉ. सत्यप्रिय शिकरवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के संवर्धन के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सुविधा संस्था भी इसी उद्देश्य को लेकर किसानों के बीच कार्य कर रही है तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही है।

बैठक में बीज भंडार केंद्र के प्रभारी मोहित कुमार सहित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ (कृषि) नितेश रावत, एमआईएस प्रभारी मुकेश सिंह, ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र प्रसाद तथा फील्ड समन्वयक ठाकुर हिमांशू सिंह, ठाकुर नमन चौहान, ठाकुर शिवव्रत सिंह राघव, नीरेश सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और कृषि में नई तकनीकों के अधिकाधिक उपयोग पर भी जोर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लगातार बारिश के बीच मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत

Spread the loveसंवाददाता रिंकू भारद्वाज उघैती (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में शुक्रवार …

error: Content is protected !!