Breaking News

टिथोनस में हुआ अलंकरण समारोह 2026–27 का भव्य आयोजन

Spread the love

स्टूडेंट को सौंप गए उनके दायित्व
दिलाई गई शपथ

बदायूं l उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उनके दायित्व दिए गए l
कार्यक्रम के कॉलेज कमेटी की अध्यक्षा मधु अग्रवाल ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सभी को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा। प्रधान छात्र, प्रधान छात्रा, अनुशासन प्रभारी, सांस्कृतिक कप्तान, खेल कप्तान, छात्र संपादक, ऋग, यजुर, साम एवं अथर्व सदनों के कप्तान तथा प्रीफेक्ट्स को उनके पदों की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
अध्यक्षा मधु अग्रवाल ने कहा कि, “नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, समर्पण और सेवा की भावना से कार्य करना है। उन्होंने सभी छात्र नेताओं को सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल ने छात्र परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अपने व्यवहार, निर्णय और कार्यों से दूसरों को प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन को भी जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को बधाई देते हुए आत्मविश्वास, टीम भावना, सकारात्मक सोच तथा उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का संदेश दिया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने नेतृत्व, अनुशासन, उत्कृष्ट आचरण एवं समर्पण से विद्यालय के आदर्शों को आगे बढ़ाएँ तथा अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
अंत में सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दी गईं। समझ में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकों आदि मौजूद रहे l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता जागरूकता में शिक्षा जगत निभाएगा अहम भूमिका, चुनावी साक्षरता क्लबों के गठन पर मंथन

Spread the loveबदायूं (अमर प्रभात)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, लखनऊ के निर्देशन में मंगलवार को …

error: Content is protected !!