
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक रहने तथा जल बचाने का संकल्प दिलाया।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से दैनिक जीवन में जल का सदुपयोग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्दू सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Budaun Amarprabhat