Breaking News

महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Spread the love

बिसौली। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रख्यात इंजीनियर व शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के जीवन बचाने को लेकर समाजवादी पार्टी ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र बिसौली के सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग केm पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आवाज बुलंद की। पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री प्रेमी ने सोनम वांगचुक जी को दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे 20 वां दिन हैं। समाजवादी पार्टी देश के भविष्य और छात्रों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सरकार गूंगी और बहरी हो चुकी है। जो अंग्रेजों से भी बदतर व्यवहार कर रही है। हम तुरंत केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बर्खास्त की मांग करते हैं। श्री प्रेमी ने कहा कि जब तक देश के छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और सोनम वांगचुक की मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान तहसीलदार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, एड. जितेंद्र सिंह यादव, एड. अंशुल यादव, एड. वीरेश यादव, एड. विवेक यादव, एड. आकाश चौहान, एड. सचिन यादव, सोनू सागर, एड. युधिष्ठिर यादव, एड. कपिल देव, पंकज यादव, विकास यादव, ओमेंद्र, सुबोध यादव, मनमोहन, कुंवरपाल सिंह, पाले अली, अरबिंद आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा अदालत’ में बच्चों को पढ़ाया रेल सुरक्षा का पाठ, ट्रैक से दूर रहने की दी सीख

Spread the love‘ बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से रेल संरक्षा को …