Breaking News

कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं कावड़ समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
शुक्रवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया ने कहा कि सावन यात्रा श्रद्धा और आस्था का पर्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कावड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसपी ने कावड़ यात्रा के दौरान भड़काऊ गीतों के प्रसारण पर रोक लगाने के साथ मांस और मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। एसपी देहात श्री कठेरिया ने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने हर वर्ष की तरह इस बार भी कावड़ यात्रा मार्गों पर सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, पूर्व सभासद विनीत शर्मा, वेद प्रकाश, प्रधान शफी खांन, प्रधान मुस्तरफ खां आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आदित्य यादव आज बदायूं में, ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस और भंडारे में होंगे शामिल

Spread the loveबदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव बुधवार, 26 …