Breaking News

मदर एथीना स्कूल के छात्रों का नीट परीक्षा में परचम

Spread the love

सक्षम प्रताप सिंह ने 99.28 परसेंटाइल के साथ किया जिले का नाम रोशन
बदायूँ। मदर एथीना स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के दो छात्रों—सक्षम प्रताप सिंह और हिमांशु पुष्कर ने पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विद्यालय के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने नीट परीक्षा में 99.28 परसेंटाइल अंक अर्जित कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सक्षम की ऑल इंडिया रैंक 13914 और सामान्य श्रेणी में 5501 है। उल्लेखनीय है कि सक्षम ने यह सफलता 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ अपने प्रथम प्रयास में ही हासिल की है। सक्षम की इस मेधा ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान प्रदेश स्तर पर ऊँचा किया है। वहीं, दूसरे छात्र हिमांशु पुष्कर ने भी अपने प्रथम प्रयास में 19385 रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मदर एथीना स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “सक्षम और हिमांशु की यह सफलता हमारे विद्यालय के हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह परिणाम साबित करता है कि यदि संकल्प दृढ़ हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा से अपने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और उनके सपनों को उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
विद्यालय परिवार के अनुसार, छात्रों की यह असाधारण उपलब्धि उनकी अटूट लगन, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का संयुक्त परिणाम है। सक्षम प्रताप सिंह शुरू से ही अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं, जिसका फल उन्हें आज इस सफलता के रूप में मिला है। पूरे मदर एथीना परिवार ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सफल डॉक्टर बनने के सपने के साकार होने की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रीराम महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Spread the loveबिसौली। ग्राम बंजरिया स्थित आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर परिसर में आयोजित …

error: Content is protected !!