बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान परिवहन निगम की पीतल नगरी डिपो की एक रोडवेज बस का बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने, अन्य वाहनों को साइड न देने, बीच सड़क पर सवारी चढ़ाने-उतारने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा यातायात नियमों के विपरीत वाहन संचालन करने के आरोप में चालान किया गया।
इसके अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और रिफ्लेक्टर संबंधी नियमों के उल्लंघन सहित विभिन्न मामलों में 62 अन्य वाहनों के भी चालान किए गए।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Budaun Amarprabhat