Breaking News

नीट यूजी में प्रगति अग्रवाल का शानदार प्रदर्शन, 99.5 पर्सेंटाइल के साथ जिले का नाम रोशन किया

Spread the love

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल की होनहार छात्रा प्रगति अग्रवाल ने नीट यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की छात्रा प्रगति ने 99.5 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
प्रगति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 10498 ऑल इंडिया रैंक और 4331 कैटेगरी रैंक प्राप्त की है। इस सफलता से पूरे परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अटूट संकल्प और विद्यालय के शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मदर एथीना स्कूल अपने विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। प्रबंधन ने प्रगति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सादगी, सेवा और संस्कारों के साथ मनाया गया चेयरमैन श्री नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय जी का जन्मदिवस*

Spread the love* *बिल्सी:-* बाबा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री नरेंद्र बाबू वर्ष्णेय जी का …

error: Content is protected !!