Breaking News

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर दी गई है और महिला की बरामदगी के साथ-साथ पूछताछ के दौरान फरार हुए व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सिमरिया थाना मूसाझाग निवासी प्रीती पत्नी मुकेश 18 जून 2026 को अपनी ननद के घर ग्राम भदरी गोवर्धनपुर, थाना बिल्सी आई थीं। परिजनों के मुताबिक वह दवा लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इस संबंध में 19 जून 2026 को थाना बिल्सी में गुमशुदगी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संबंधित महिला दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर में तेजपाल पुत्र रामभरोसे के घर रह रही है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को जब उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने उक्त स्थान पर दबिश दी तो महिला और तेजपाल वहां नहीं मिले। मौके पर तेजपाल का भाई मंगली मिला, जिसे पूछताछ के लिए थाना लाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि वजीरगंज क्षेत्र में वह मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि गुमशुदा महिला की तलाश और फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में लाखों की चोरी

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी- बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी …