Breaking News

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कुल सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्ता निर्मला पत्नी स्वर्गीय जितेंद्र, निवासी आसफपुर (मूल निवासी ग्राम रुदायन, थाना इस्लामनगर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

वहीं, थाना अलापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत पांच व्यक्तियों—दिनेश, रामशरण, रामलड़ैते, सुभाष (चारों पुत्र धीरपाल) तथा आकाश पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम कनऊखेड़ा—को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसी क्रम में थाना उघैती पुलिस ने भी बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत ग्राम मोहननगला निवासी विशाल पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …