Breaking News

फ़ैज़ान ज़ुवैर अख़्तर ख़ान ने NEET 2026 में लहराया कामयाबी का परचम

Spread the love

फ़ैज़ान ज़ुवैर अख़्तर ख़ान मोहल्ला खाँची मस्जिद अमीर खाँ के पास ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET 2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने 523 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 63,046 तथा कैटेगरी रैंक 21,244 हासिल की है।

उनकी इस शानदार कामयाबी पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे उनकी अथक मेहनत, लगन, अनुशासन और बुलंद हौसलों का परिणाम बताते हुए उन्हें मुबारकबाद पेश की और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएँ दीं।

फ़ैज़ान की इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता और गुरुओं का सर गर्व से बुलंद किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रौशन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और देश की ख़िदमत में अहम किरदार अदा करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …