Breaking News

बादुल्लागंज में स्कूल के पास जलभराव से राहगीर परेशान, बच्चों को आने-जाने में हो रही दिक्कत

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के ग्राम बादुल्लागंज में सरकारी विद्यालय के पास सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों को रोज इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर पानी और कीचड़ होने के कारण कई बार बच्चे फिसल जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और चोट लगने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या केवल विद्यालय के आसपास ही नहीं, बल्कि गांव के अन्य हिस्सों में भी बनी हुई है। उनका कहना है कि पिछले लगभग पांच महीनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में ग्राम पंचायत स्तर पर भी कई बार शिकायत की है। उनका यह भी कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों और अन्य ग्रामीणों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में मजिस्ट्रेटों के प्रशासनिक फेरबदल

Spread the loveबदायूं में बड़े प्रशासनिक फेरबदल Spread the love

error: Content is protected !!