Breaking News

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the love

संवाददाता
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही घायल हुआ, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर वजीरगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान आंवला रोड स्थित कुंवरगांव चौराहे के पास आरोपी परवेज निवासी मोहल्ला तकिया, थाना वजीरगंज को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी प्रवेन्द्र कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है। घायल सिपाही और आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि उपचार और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

संवाददाता : गोविंद देवल, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …